Site icon OmExpress

मुकेश अमन कर्मयोगी सम्मान से होंगें सम्मानित


बाड़मेर । 29.09.2019 । बाड़मेर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामोदय के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन को उल्लेखनीय समाज सेवा से जुड़े बेहतरीन व प्रभावशाली गतिविधियों व कार्याें के लिए मां दक्षिणा काली सेवा परमार्थी ट्रस्ट, जयपुर की ओर से 03 अक्टुम्बर गुरूवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।


मां दक्षिणा काली सेवा परमार्थी ट्रस्ट, जयपुर के ट्रस्टी केसरसिंह राठौड़ ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बाड़मेर जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभियान ग्रामोदय के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व स्मरणीय कार्याें के लिए 03 अक्टुम्बर गुरूवार को भव्य समारोह मंे मां दक्षिणा काली सेवा परमार्थी ट्रस्ट, जयपुर की ओर कर्मयोगी सम्मान से विभूषित किया जायेगा ।

Exit mobile version