Site icon OmExpress

मुक्ताप्रसाद में अनैतिक धंधे में लिप्त तीन युवतियों ओर युवाओं को पकड़ा

बीकानेर।बीकानेर शहर में मुक्ता प्रसाद कॉलानी के सेक्टर 7 के एक मकान में अनैतिक धंधे(देह व्यापार) की सूचना मिलने के बाद मौके पर नया शहर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया।
वंही इस कार्रवाई के दौरान आसपास के घरों से लोगों का जमावड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्यवाही की हैं। जंहा मौके से पुलिस टीम ने संदिग्ध हालात में दो युवकों और तीन युवतियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को नयाशहर थाने ले जाया गया। उल्लेखनीय है, एमपी कॉलोनी में पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे है।

Exit mobile version