Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय बीकानेर संभाग दौरे पर

बीकानेर।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर संभाग पर रहेंगे। वे राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का अवलोकन करने के लिये बीकानेर,श्रीगंगानगर व चूरू आएंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीएमअशोक गहलोत सुबह 10:30 बजे नाल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां से 11 बजे करणी सिंह स्टेडियम में खेलों का अवलोकन करेंगे। दोपहर 1:30 वे हनुमानगढ़ के राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचेगे। वहीं 3:30 बजे े सीएम गहलोत श्रीगंगानगर के लिये रवाना हो जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासन के आलाधिकारियों ने दोनों ही स्थानों का निरीक्षण किया। डॉ करणीसिंह स्टेडियम में संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल,एसपी योगेश यादव सहित आलाधिकारियों ने जायजा लेकर व्यवस्थाएं देखी।

Exit mobile version