Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर 2 दिन दौरे पर

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार से जोधपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार श्री गहलोत गुरूवार दोपहर बाद जोधपुर के चौपासनी में राजस्थान राज्य स्काउट एण्ड गाइड रैली का शुभारम्भ करेंगे तथा नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को मारवाड़ क्लब उम्मेद हैरिटेज में बायोडीजल के मोबाइल रिटेल आउटलेट्स का शुभारम्भ भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपालगढ़ तहसील के बेड़ो की ढाणियां में चौधरी स्वर्गीय श्री लक्ष्मणराम बेड़ा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे दोपहर में अलवर के अंगारी में सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में भी सम्मिलित होंगे।

Exit mobile version