Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने किया विप्र सेना के पोस्टर का लोकार्पण


बीकानेर.ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन विप्र सेना द्वारा आगामी 19 मार्च 2023 को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का लोकार्पण मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने सर्किट हाउस में किया तथा कार्यक्रम की जानकारी विप्र सेना के मधुप शर्मा से ली शर्मा ने बताया कि संपूर्ण भारत वर्ष से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जन जयपुर में 19 मार्च को एकत्रित होंगे वह सामाजिक विषयों पर व्यापक चिंतन होगा जिसमें स्वर्ण आयोग की मांग सहित विभिन्न विषय शामिल होंगे इस अवसर पर डिंपल शर्मा ,भास्कर जोशी , ऋषि कुमार व्यास, गोपाल जोशी, रविंद्र जाजड़ा, विनय शर्मा विपिन त्यागी सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहेl

Exit mobile version