Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को सीकर और बीकानेर के जसरासर नोखा दौरे पर

जयपुर।मुख्यमंत्री गहलोत हेलीकॉप्टर से सीधे जसरासर नोखा पहुंचेंगे मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत 26 अप्रैल को बीकानेर के जसरासर गांव नोखा में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन शामिल होने के लिए हेलीकाप्टर से आएंगे । सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी डॉ. देवाराम सैनी ने बुधवार के कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना स्‍थानीय प्रशासन को भेज दी है।बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत बुधवार सुबह 11 बजे सीकर पहुंचेंगे। सीकर में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करने के बाद दोपहर 12.15 बजे वे हेलीकॉप्टर से जसरासर के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1 बजे जसरासर पहुंचने के बाद जसरासर में आयोजित होने वाले किसान सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

बता दें कि जसरासर में होने वाले किसान सम्मेलन को कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। इस सम्‍मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा अन्‍य कैबिनेट मंत्री व आयोग, बोर्ड, मंडल के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

Exit mobile version