Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र रमजान महीने के 21वें रोजे पर इफ्तार की

जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र रमजान महीने के 21वें रोजे पर इफ्तार की। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए रोजेदारों से मुलाकात की और उन्हें तहेदिल से रमजान की मुबारकबाद दी। दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सैयद गुलाम किबरिया साहब ने दस्तारबंदी की।
रोजा इफ्तार के बाद जयपुर शहर मुफ्ती कारी अब्दुल सत्तार साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। अजमेर से दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की ओर से सैयद गुलाम किबरिया और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मौलाना फज्ले हक ने नमाज से पूर्व मुल्क और सूबे की खुशहाली, तरक्की और बेहबूदी के लिए दुआ करवाई। रोजा इफ्तार से पहले मगरिब की नमाज के लिए जनाब हाफिज वली मोहम्मद ने अजान दी।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से तशरीफ लाए जनाब गुलाम किबरीया, हाजी अब्दुल वाहिद अंगारा एवं कारी अब्दुल सत्तार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री श्री महेश जोशी, उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्रीमती जाहिदा खान, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अश्क अली टाक, राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.के. व्यास, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष श्री अमीन कागजी, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विधायकगण, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री एम एल लाठर एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये रोजेदार उपस्थित थे।

Exit mobile version