Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपचुनाव तारापुर के प्रत्याशी के जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धि को बताया

मुगेर , अनमोल कुमार

मुंगेर ।बिहार विधान सभा के उप चुनाव का प्रचार प्रसार चरम पर है सभी दलों के नेता एवं स्टार प्रचारक अपने अपने दमखम दिखाने में लगे हैं इसी सिलसिले में आज तारापुर विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार तारापुर गाजीपुर के ईदगाह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया ।और एनडीए के प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के समर्थन में जनता से मत डालने की अपील की और एनडीए के कार्यकाल में किए गए उपलब्धियों के बारे में जनता को विस्तार से बताया। साथ ही केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल बिहार सरकार मंत्री विजय चौधरी, सम्राट चौधरी ,अशोक चौधरी, सुमित कुमार ,जयंत राज, प्रमोद कुमार, सांसद जयप्रकाश चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सुनील कुमार पिंटू, गिरधारी यादव ,नरेंद्र नारायण यादव, राष्ट्रीय लोजपा के प्रधान महिला महासचिव नुतन सिंह, राष्ट्रीय लोजपा महासचिव रमजी सिंह, राष्ट्रीय लोजपा श्रमिक सेल निरज सिंह, गया जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गया युवा लोजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लोजपा मंजू पासवान, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष साहनी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जयन्त विधान पार्षद नीरज कुमार राष्ट्रीय सचिव जदयू रविंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू ज्ञान चंद्र पटेल प्रदेश महासचिव जदयू बटेश्वर प्रसाद सिंह भाजपा पैनेलिस्ट जयराम विप्लव प्रदेश जदयू सचिव राजेश कुशवाहा सहित एनडीए गठबंधन के नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने के लिए सभा में जनताओं से अपील किया।इस दौरान तमाम एनडीए के नेता तथा ग्रामीण मौजूद थे।कल माननीय मुख्यमंत्री संग्रामपुर एवं टेटिया बंबर में, उपचुनाव को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version