Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जैन सामाजिक संघ के ‘लोगो‘ का किया लोकार्पण

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अपने सिविल लाइंस राजकीय निवास पर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जैन सामाजिक संघ के ‘लोगो‘ का लोकार्पण किया और अपनी शुभकामनाएं दी। संस्था के संयोजक अजीत कुमार गोलेच्छा और रिखबचन्द कोठारी ने संस्था के ‘लोगो‘ की अनुकृति भेंट करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत को बताया कि समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर पिछड़े वंचित वर्ग के लोगों को चिकित्सा सुविधाएं, छात्र-छात्राओं में शिक्षा संस्कारों का प्रबंध, आवास की सुविधा, महिला स्वावलंबन के लिए उद्योगों की स्थापना में सहयोग, विस्थापितों के लिए आवास निर्माण, रोजगार और निःशक्तजन को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग के लिए संस्था कार्य करेगी। संस्था मानव मात्र के कल्याण के लिए जैन जीवन शैली का विकास करेगी। संस्था मानव कल्याण, सामाजिक उत्थान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव की दिशा में भी समर्पित रहेगी।

गोलेच्छा ने मुख्यमंत्री को आगामी विजयदशमी पर जोधपुर में सेवा प्रकल्प के शुभारंभ पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर विनय कुमार जैन, नरेंद्र कुमार लुणावत, पदमचंद छाजेड़, अनिल खींचा, पंकज संचेती, राकेश गांधी और अल्पा शाह मौजूद थे।

Exit mobile version