Site icon OmExpress

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, हमने किसानो को दिया सम्मान

लखनऊ, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ढाई साल पूर्व तक प्रदेश में विपक्षी पार्टियों ने किसानों का केवल इस्तेमाल किया है जबकि भाजपा ने जब से बागडोर सम्भाली है। किसानों को पूरा सम्मान दिया है। यह भी कहा कि देश में जब से नरेन्द्र मोदी ने सत्ता सम्भाली तब से किसानों ने बदलाव महसूस करना शुरू किया। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से देश में जो किसानों के हित में जो कार्य हुए वह पहले कभी नहीं हुए। सीएम योगी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जयन्ती पर विधान भवन परिषद में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर बोल रहे थे।

उ‌न्होंने कहा कि आजादी के बाद इस देश के अन्दर भारत की कृषि नीति कैसी होनी चाहिए वह आवाज चौधरी चरण सिंह बनकर निकले। पूरे देश के किसानों ने उ‌न्हें अपना नेता माना। चौधरी जी के नाम पर लोगों ने बहुत राजनीति की लेकिन उनके जन्मस्थली पर रमाला चीनी मिल जो बन्दी की कगार पर थी उसे हमने दुबारा शुरू कराया। उ‌न्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों की तकदीर बदलनी शुरू हुई। गन्ना किसानों के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया। भाजपा सरकार ने पहली बार किसानों का कर्ज सफलता पूर्वक खत्म किया।
सीएम योगी ने तमाम उदाहरण देकर कहा कि वे किसानों को आश्वस्त करना चाहेंगे कि प्रदेश और देश की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश भर में खेती किसानी के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट उत्पाकता प्राप्त करने वाले 31 किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में नकद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा तथा पशुधन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद थे।

Exit mobile version