लक्ष्मणगढ़ (सीकर),18 दिसम्बर।।
जिले की पलसाना पंचायत समिति में 25 दिसम्बर को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवँ काबिना मंत्री चौधरी श्री नारायण सिंह का 61 वर्ष राजनीति में जनसेवा करने के उपलक्ष्य मे आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट पधारेगे ।उक्त कार्यक्रम को लेकर व कांग्रेस सेवादल संगठन की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए चर्चा विचार विमर्श को लेकर आज उपखंड के नेशनल हाइवे के पास होटल फूड इन के गाँर्डन में ब्लाँक कांग्रेस कमेटी व अग्रीम संगठनों की संयुक्त मिंटिग आयोजित की गई।

मिंटिग की अध्यक्षता ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कंस्वा व विशिष्ट अतिथि कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ की उपस्थिति में आयोजित हुई।

मिंटिग की शुरुआत कांग्रेस सरकार एक साल बेमिसाल पुर्ण होने पर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर राज्य सरकार निरोगी सरकार का नारा देकर करी।

मिंटिग को ब्लाँक काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कंस्वा,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ,पीसीसी सदस्य बनवारी पाण्डेय,जिला कांग्रेस महासचिव मुस्तफा कुरैशी,जिला कांग्रेस सचिव सज्जन हाफास,यूथ कांग्रेस ब्लाँक अध्यक्ष शब्बीर पुनणी* ने सम्बोधित किया।

सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा पलसाना में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवँ काबिना मंत्री चौधरी नारायण सिंह जी के 61वीं राजनीतिक वर्षगांठ पर आयोजित समान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पधारेगे उस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये हर पंचायत व शहर वार्डो में जिम्मेदारीयां लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में व्यक्तियों से सम्पर्क करके आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में लेकर आने का आह्वान किया गया।

कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटङ ने बताया की कांग्रेस सेवादल की जिला व ब्लाँक कार्यकारिणी के गठन के लिए कांग्रेस के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बने इसके लिए ब्लाँक कांग्रेस कमेटी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं पर विचार विमर्श करके शीघ्र ही कांग्रेस सेवादल की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

मिंटिग का मंच संचालन ब्लाँक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ईदरिश पठान व शाब्बीर बाबु हाजी के द्वारा किया गया।

इस मौके पर महावीर जांगीङ,बुन्दु खां राजास,हरफुल गोदारा,महेन्द्र सिंह बगङी,अल्प संख्यक शहर अध्यक्ष असलम काजी,ब्लाँक महासचिव एडवोकेट सुरेश भास्कर,फारुक कुरैशी,लालचन्द झाझोटीया, अल्प संख्यक ब्लाँक अध्यक्ष शाहिद बिसायती, महामंत्री जाफर सहित कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थिति रहे।