Site icon OmExpress

मुमुक्षु तारा लुनिया की दीक्षा से पूर्व गाजे-बाजे डीजे से निकाली बनोरी

_ ठेकेदार भगवानाराम नाई ने रखा कार्यक्रम

श्री डूंगरगढ़ । तोलाराम मारू

मुमुक्षु तारा सुपुत्री हनुमान मल श्रीमति प्रेम लुनिया को युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा छापर में दीक्षा दी जाएगी। दीक्षा से पूर्व ओसवाल पंचायत भवन ऊपर लो से रानी बाजार एवं मुख्य मार्गो से होते हुए बनोरी डीजे बैंड बाजे के साथ भगवानाराम पवन कुमार राजकुमार सेन के घर कोटा सर वालों की गली श्री डूंगरगढ़ पहुंची। जहां पर मुमुक्षु तारा का उपस्थित अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष तोलाराम मारू व अन्य सभी लोगों ने हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया ।मुमुक्षु तारा का भगवानाराम परिवार के अलावा भी सादर सत्कार किया गया ।मुमुक्षु तारा का तोलाराम मारू गीता देवी मारू ने अपने निवास स्थान पर पधारने पर खोल भरवाई तथा मंगल कामना की तथा दीक्षा के बाद संयम नियम तप त्याग श्रद्धा के मार्ग चलकर अपने जीवन का कल्याण करें ।इस अवसर पर तारा के परिवार जन सोहनलाल लुनिया चंपालाल लुनिया रतन लाल गंग सोहनलाल चोपड़ा पदम कुमार लुनिया राजकुमार लुनिया पन्नालाल लुनिया प्रदीप कुमार लुनिया के अलावा अन्य काफी बहुत श्रद्धालु बनोरी में पूरे मार्ग तक पैदल चले। वापस बनोरी को ओसवाल पंचायत तक पहुंचाया। जगह-जगह तेरापंथ के भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई।

Exit mobile version