Site icon OmExpress

मुम्बई के अनिल श्रीवास्तव के साथ 21 जनवरी को पवन सोनी जम्मू में देंगे गानों की प्रस्तुति



बीकानेर 20 जनवरी । युवा संगीत संस्था के बैनर तले म्यूजिकल कार्यक्रम में हिदुस्तान के जाने – माने गायक बॉलीवुड सिंगर अनिल श्रीवास्तव (मुम्बई) के साथ बीकानेर के सुरीले गायक पवन सोनी भी जम्मू के होटल रिट्ज मेनार में अपनी स्वर लहरियाँ बिखेरेंगे ।
युवा संगीत संस्था की निदेशक डॉक्टर रंजना वर्मा के आमंत्रण पर पवन सोनी शुक्रवार (आज) को रेल मार्ग से जम्मू के लिए प्रस्थान कर गए ।
मुख्य आयोजक डॉ.रंजना वर्मा ने बताया कि इन दोनों कलाकारों के गानों को सुनने के लिए जम्मू शहरवासियों में बहुत उत्साह है ।
गानों की दुनिया में चहुंओर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके अनिल श्रीवास्तव भारत के कई शहरों में कार्यक्रम कर चुके हैं । इनके साथ मंच साझा करना बड़े गौरव की बात होगी ।
आपको बता दें पवन सोनी ने भी अपनी मधुर आवाज के जादू से राजस्थान के कई शहरों के साथ गुजरात में अहमदाबाद, मध्यप्रदेश में उज्जैन बंगाल के कोलकाता सहित अन्य कई राज्यों में अपनी आवाज से सबका दिल जीत चुके हैं । आज ट्रेन पर विदाई देने शहर के गणमान्य राजाराम स्वर्णकार, ममता, रीना, गायक हैप्पी सिंह, सुदर्शन सोनी, मुनींद्र अग्निहोत्री, राजीव मित्तल, नरेन्द्र सोनी, भवानीशंकर, हरिप्रकाश सहित बीकानेर के अनेक कलाकारों ने शुभकामनाओं सहित विदा किया।

Exit mobile version