Site icon OmExpress

मुश्किल में मोकामा विधायक

पटना , अनमोल कुमार
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक अनंत सिंह को एके-47 एवं हैंड ग्रेनाइट के आरोप में पिछले कई महीनों से आदर्श कारा बेउर मे रखा गया है l इन्हें रीड की हड्डी और कमर दर्द की शिकायत है इसके साथ कम सुनना और सही से नहीं बोल पाना के कारण कोर्ट में पेशी नहीं हो पा रही है ।
इनका स्थानांतरण भागलपुर जेल किया गया था परंतु बीमारी के कारण नहीं भेजा जा सका ।पटना के जिला पदाधिकारी डॉ शेखर सिंह के आदेश पर विशेष निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा गठित मेडिकल टीम उनके जांच में लग गए हैं । सनम रे एक बार सिविल कोर्ट में बेहोश भी हो गए थे ।मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट के बाद कुछ निर्णय लिया जा सकेगा ।

Exit mobile version