Site icon OmExpress

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती

महंत बालक दास ने कहा- इस्लामिक कट्‌टरपंथियों के लिए यह सबक, महिलाएं बोलीं- श्रीराम हमारे पूर्वज

नई दिल्ली।चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा गया. काशी के सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी. मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि भारत भूमि पर रहने वाले किसी भी व्यक्ति का अस्तित्व राम के बगैर कुछ नहीं है. विश्व की हर संस्कृति प्रभु श्रीराम से निकली है. भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं.

मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान की ओर से पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर और काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास के साथ मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की स्तुति की. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम संस्कृति के अखंड ब्रह्मांड के नायक हैं. कोई भी उनसे अलग नहीं है. बिना राम के अखंड भारत में रहने वालों की कोई पहचान नहीं है.

महंत बालक दास ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा किया गया प्रयास इस्लामिक कट्टरपंथियों के लिए एक सबक है. वह भी नफरत छोड़कर राम के मार्ग पर चलें तो नफरत में फंसने से बच जाएंगे. राजस्थान के करौली में हिंदुओं के जुलूस पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया, इससे नफरत फैल गई. आज मुस्लिम महिलाओं ने यह संदेश दिया कि हम सभी पूर्वजों और परंपराओं से एक हैं. कोई हमें अलग नहीं कर सकता.

Exit mobile version