Site icon OmExpress

मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, आगरा के पांच लोगों की हुई मौत

आगरा। विजयादशमी के पर्व पर जहां पूरे देश में जगह-जगह मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था तो उसी कड़ी में ताजनगरी में भी बड़े स्तर पर लोग देवी प्रतिमा के विसर्जन के लिए नदियों के लिए निकल पड़े थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान जगनेर थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव के रहने वाले पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
दरअसल आपको बताते चलें कि जगनेर थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव के रहने वाले युवक मूर्ति विसर्जन के लिए भूतेश्वर बसेड़ी राजस्थान गए हुए थे। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान अनियंत्रित होने की वजह से पांच लोग भूतेश्वर बसेड़ी राजस्थान की नदी में डूब गए जिससे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मरने वालों में दो सगे भाई व तीन पड़ोसी बताए गए। सभी मृतको की उम्र 19 से 23 वर्ष है।
राजस्थान पुलिस सभी शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। भवनपुरा गांव में पांच लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और मातम का माहौल है। मृतकों के घरों पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

Exit mobile version