Site icon OmExpress

मृदा स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 5 दिसम्बर। मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा पाँचू पंचायत समिति के ढिंगसरी गांव में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मृदा फसल अनुक्रिया सहसंबंध परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. पी. एस शेखावत ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान को अपनी खेत की मृदा का परीक्षण तथा आवश्यकता के अनुसार इसका उपचार करवाना चाहिए।

स्वस्थ मृदा से उत्पादन में वृद्धि होती है और किसानों को पर्याप्त लाभ मिल पाता है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने संबंधी प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही कम पानी वाली फसलें लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच देवी सिंह राजवी मौजूद रहे। उन्होंने खेती के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के बारे में बताया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। परियोजना प्रभारी डाॅ. एस. आर. यादव ने मृदा परीक्षण की आवश्यकताओं के बारे में बताया। इस दौरान डाॅ. एस. आर. नकवी, पादप रोग विशेषज्ञ डाॅ. बीडीएस नाथावत, तकनीकी सहायक डाॅ. बीएस मीणा ने विचार रखे।

Exit mobile version