Site icon OmExpress

मृदुला यादव ने सैफ़ई ब्लॉक प्रमुख की ली शपथ

-मसूद तैमूरीइटावा- मुलायम की बहू एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद की समधन मृदुला यादव ने सैफ़ई ब्लॉक प्रमुख की ली शपथ, दूसरी बार मृदुला यादव सैफ़ई से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गई, इस मौके पर मृदुला के बेटे पूर्व सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव एवं उनकी पत्नी और लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव भी मौजूद रहे,
शपथ कार्यक्रम के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए ओवैसी के प्रदेश दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहाँ कि सब जानते है कि ओवैसी और उनकी पार्टी किसके इशारे पर काम करती है, बिहार और बंगाल में इन्होंने वोटों को बांटने का प्रयास किया उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का वोट बटाने के इस पैतरे को लोग समझ गए है इसलिए कोई इन्हें वोट नही करेगा।जिन लोगो ने 2017 में भाजपा के भ्रम में उन्हें वोट किया था वह भी अब भाजपा से अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है इसलिए अब प्रदेश की जनता सायकिल का बटन दबाकर अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में मदद करेंगे
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सैफई के साथ साढ़े चार साल में सौतेला व्यवहार किया है और सैफई के सभी विकास कार्यों को रोक दिया है। यहां यहां तक कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाया जा रहा सुपर स्पेशलिटी 500 बेड का अस्पताल जो लगभग पूरा होने को था उसके लिए पैसा नही दिया।
जिन लोगो ने 2017 में भाजपा के भ्रम में उन्हें वोट किया था वह भी अब भाजपा से अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है इसलिए अब प्रदेश की जनता साईकिल का बटन दबाकर अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में मदद करेंगे।

Exit mobile version