बीकानेर। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मेम्बर ट्रेफिक से कड़े शब्दों में कह दिया है कि सियालदाह से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस को शीघ्रातिशीघ्र बीकानेर से चलाया जाए। नई दिल्ली-सियालदाह दूरंतो एक्सप्रेस का बीकानेर तक विस्तार किया गया है। लेकिन काफी समय से केवल उद्घाटन के इंतजार में यह ट्रेन अटकी हुई है । इस ट्रेन के चलने से कोलकाता जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। दूरंतो एक्सप्रेस का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। सम्भवत: यह ट्रेन इसी पखवाड़े चल सकती है। बीकानेर के सांसद मेघवाल ने रेलवे की बीकानेर से जुड़ी अन्य विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी बात कही।
गाड़ी संख्या १२२६० बीकानेर से दिन में १२.४५ बजे रवाना होकर शाम १७.५० रेवाड़ी, १९.२५ बजे नई दिल्ली, मध्य रात्रि ००.२९ बजे कानपुर, तडक़े ४.३३ बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबह ८.५८ बजे धनबाद व १२.४५ बजे सियालदाह पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या १२२५९ सियालदाह से शाम १८.३० बजे रवाना होकर राज २१.५१ बजे धनबाद, देर रात २.२० बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), अगले दिन सुबह ६.२५ बजे कानपुर , दिन में ११.३० बजे नई दिल्ली पहुंचेगी व ११.४५ बजे रवाना होकर दोपहर १३.२० बजे रेवाड़ी और शाम ७ बजे बीकानेर पहुंंचेगी। अन्य स्टॉपेज लोहारू, चूरू व रतनगढ़ का अभी समय तय किया जाएगा।
सियालदाह से नई दिल्ली के बची संचालित की जा रही दूरंतो एक्सप्रेस बीकानेर से रवाना होने के बाद मात्र २३.४५ घंटे में सियालदाह पहंचा देगी। इसमें बीकानेर से दिल्ली के बीच ६.४० घंटे भी शामिल हैं। इसी प्रकार सियालदाह से रवाना होने के बाद २४.१५ घंटे में यह गाड़ी बीकानेर पहंच जाएगी। इस दौरान रास्ते में धनबाद, पं. दीनदयाल उपाध्याय, कानपुर सेन्ट्रल, नई दिल्ली और रेवाड़ी ही स्टॉपेज है। रतनगढ़, चूरू और लोहारू के स्टॉपेज तय तो कर दिए हैं लेकिन उनका समय तय नहीं किया गया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने इसके श्रीडूंगरगढ़ में भी ठहराव की मांग की है। जिससे नापासर क्षेत्र के लोगों को फायदा मिल सके।