Site icon OmExpress

मेघा के चित्र सृजन से बीकानेर गौरान्वित

बीकानेर 22 अक्टूबर । बीकानेर की कलाकार मेघा हर्ष द्वारा बी बी एस स्कूल के विशाल प्रांगण में बनाई जा रही विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग का अवलोकन सखा संगम द्वारा किया गया । संस्था के चेयर पर्सन चन्द्र शेखर जोशी ने कहा कि इस कलाकृति से विश्व स्तर पर बीकानेर का गौरव,मान सम्मान में श्रीवृद्धि होगी ।

अध्यक्ष एन डी रंगा ने कहा कि मेघा के चित्र सृजन से बीकानेर गौरान्वित है । संयोजक भगवानदास पड़िहार, ब्रजगोपाल जोशी, जनमेजय व्यास,नागेश्वर जोशी,अशफाक कादरी,राजा राम स्वर्णकार,खूमराज पंवार, सुनीता जोशी, उषा जोशी ध्रुव शेखर जोशी ने मेघा हर्ष की कला को सराहा ओर मेघा की लगन परिश्रम और महत्वकांक्षा की सराहना की

Exit mobile version