रींगस (सुशील कुमार वर्मा)।एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नेशनल हैल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर नई दिल्ली भारत सरकार के मेजर जनरल डॉ अतुल कोतवाल तथा स्टेट नोडल अधिकारी, इन्वेन्टरी व ऑक्सीजन डॉ प्रेम सिंह ने बुधवार रींगस सीएचसी का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने ईसीआरपी और पीएम एबीएचआईएम के तहत सीएचसी मे निर्माणाधीन 50 बैड हॉस्पिटल एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना की समीक्षा करते हुए जानकारी ली। साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित भारत सरकार के कार्यक्रमों, गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। बीसीएमओ खण्डेला डॉ नरेश पारीक, डीपीएम प्रकाश गहलोत, सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार गुप्ता, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ रामअवतार दायमा, सर्जन डॉ जितेंद्र यादव, डॉ सुखदेव सिंह महला, डॉ केके शर्मा, डॉ प्रकाश धायल, डॉ मनीष मीणा आदि मौजूद थे।