Site icon OmExpress

मेजर पूर्णसिंह की 55 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

– शहीद मेजर पूर्ण सिंह का स्मरण किया

– मेजर पूर्ण सिंह की मूर्ति पर हुआ श्रद्धाजंलि कार्यक्रम

बीकानेर, 30 नवम्बर। बीकानेर के वीर योद्धा शहीद मेजर पूर्णसिंह जी की 55 वीं पुण्यतिथि सोमवार को सहादत दिवस के रुप में मेजर पूर्णसिंह सर्किल स्थित उनकी मूर्ति पर मनाई गई और उनको याद किया।
गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा, क्षत्रिय सभा बीकानेर, बीकानेर रेजिमेंट, सेना के अधिकारियों,राजनीतिक, सेना के जवानों, 3 सिखलाई रेजिमेंट, कवि व बीकानेर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें स्मरण किया और श्रद्धासुमन और पुष्प चक्र अर्पित कर, श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण को लेकर जारी एडवाईजरी की पालना की गई।

Exit mobile version