Site icon OmExpress

मेडिकल काऊंसिल ऑफ इंडिया ने प्रति वर्ष दो स्नातकोत्तर के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में एमडी स्पोर्ट्स मेडिसिन शुरू करने की दी अनुमति-डॉ. राजेश रोहिल्ला

हर्षित सैनी
रोहतक, 18 फरवरी। मेडिकल काऊंसिल ऑफ इंडिया ने प्रति वर्ष दो स्नातकोत्तर के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में एमडी स्पोर्ट्स मेडिसिन शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
स्पोर्ट्स इंजरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश रोहिल्ला ने बताया कि पीजीआईएमएस रोहतक श्री रामचंद्रन संस्थान चेन्नई और सफदरजंग दिल्ली के बाद इस कोर्स की पेशकश करने वाला देश का तीसरा संस्थान है। उन्होंने बताया कि खेल के कारण घायल होने या खेल से जुड़े लोगों को मंगलवार और शुक्रवार को ओपीडी रूम नंबर 81 में आ सकते हैं।

जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डा. गजेंद्र ने बताया कि अब इसी सत्र से डॉ. राजेश रोहिला के मार्गदर्शन में दो पीजी शोध शोध कार्य करेंगे। उनके विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में डॉ. मोहित खन्ना हैं जबकि खेल चिकित्सा सलाहकार के रूप में डॉ. सुष्मिता और खेल चिकित्सा में सहायक प्रोफेसर के रूप में डॉ. मोहित दुआ उनकी टीम में शामिल हैं।
दो फिजियोथेरेपिस्ट दीप शिखा और दिव्या तो वहीं मनदीप खेल मनोवैज्ञानिक हैं और शिल्पा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट भी इस टीम का हिस्सा हैं। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. गजेंद्र ने बताया कि इस स्पोर्ट्स मेडिसिन में पीजी कोर्स शुरू करने का पूरा श्रेय स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एच.के. अग्रवाल व निदेशक डॉ. रोहतास यादव को जाता है।

Exit mobile version