हर्षित सैनी
रोहतक, 7 जनवरी। उपायुक्त आर एस वर्मा ने जिला के किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर करवाने का आह्वान किया। उपायुक्त जिला विकास भवन के सभागार में आयोजित मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कृषि को जोखिम मुक्त बनाने, किसानों को उपज बेचने में कठिनाई न हो और उन्हें ज्यादा दाम मिले इस दृष्टिï को लेकर ही राज्य सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना शुरू की है। समीक्षा बैठक में उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में मेरी फसल-मेरा ब्योरा के अन्तर्गत विभिन्न फसलों के लिए 12038 किसानों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें लगभग 67 हजार एकड़ एरिया का पंजीकरण हुआ है।
मेरी फसल-मेरा ब्योरा योजना के अन्तर्गत 12038 किसानों का हुआ पंजीकरण

