Site icon OmExpress

मॉल के बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने छापा मार एक युवती सहित 8 लोगों को पकड़ा

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। अवैध रूप से शहर में संचालित हो रहे हुक्का बार पर शिकंजा कसने के लिए बीती रात छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस छापामार कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार से आठ लोगों को पकड़ा जिसमे एक युवती भी शामिल थी। पुलिस को हुक्का बार में देख सभी के होश उड़ गए, वहीं हुक्का बार में मौजूद लड़की को देखकर पुलिस भी सकते में आ गयी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हुक्का बार की आड़ में क्या खेल चल रहा है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी के बाहर पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चोरी छिपे हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँची तो बरौली अहीर, डौकी निवासी राघव राठौर ने हुक्का बार खोल रखा था। यहां पर अलग-अलग फ्लैवर डालकर हुक्का पिलाया जा रहा था। हुक्का बार में पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हुक्के का आंनद ले रहे सभी युवकों को पकड़ लिया।

सीओ सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसआई योगेश कुमार ने बताया कि मौके से एक हुक्का मिला। उसके साथ हुक्के की सामग्री बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया है।

Exit mobile version