Site icon OmExpress

मॉल में फाइनेंस कर्मी ने 13 वर्षीय लड़की से की शर्मनाक’ हरकत, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

आगरा के कासमॉस मॉल में 13 साल की बालिका के साथ एक फाइनेंस कर्मी ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने अपने मां-पिता को बताया। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

बालिका अपने माता-पिता और भाई के साथ कासमॉस मॉल में आई थी। मॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस वजह से भीड़ थी। बालिका खरीदारी कर रही थी। तभी युवक बालिका के पास आया। वो छेड़छाड़ करने लगा।

पहले तो बालिका ने ध्यान नहीं दिया। मगर, उसकी हरकत बढ़ गई। उसने फिर से छेड़छाड़ कर दी। इस पर बालिका ने अपने मां और पिता को बताया। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस आ गई।

Exit mobile version