Site icon OmExpress

मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले 9 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं। इधर, पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं।

इससे पहले, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। सभी को मिलाकर कुल 9 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है।

मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने नए मंत्रियों को आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में उपस्थित रहने को कहा गया है।

Exit mobile version