आगरा , (आकाश जैन)

आगरा मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन ने वर्चुअल मीटिंग द्वारा चुनाव विजयोत्सव रैली 2022 का आयोजन किया जिसमें आधा दर्जन से ज़्यादा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शामिल मच पर शामिल हुए जिसमे भाजपा के कई राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने भी हिस्सा लिया
देश के पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए मोदी फॉर पीएम संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में पिछले चार महीनो से लगातार वर्चुअल चुनावी रैली का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनाव 2022 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार राज्यों में पुनः प्रचंड बहुमत प्राप्त कर अपनी सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया।
इसी विजयश्री को उत्सव के रूप में मनाने हेतु मोदी फॉर पीएम संगठन ने वर्चुअल चुनाव विजयोत्सव रैली 2022″ का आयोजन किया जिसकी शुरुआत संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक श्री रोहित गंगवाल ने अपने स्वागत भाषण से की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सैयद शाहनवाज हुसैन जी, उद्योग मंत्री, बिहार सरकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा (पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एवं उड्डयन कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार), डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी, राज्यसभा सांसद सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा, श्री प्रेम शुक्ला जी, वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा, श्री अविनाश राय खन्ना जी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी,भाजपा (उपाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी), श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा (आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ), प्रो. नरेन्द्र तनेजा जी वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक उर्जा सेल, भाजपा (चिंतक, लेखक, विजिटिंग प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञ), सुश्री नूपुर शर्मा जी वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, दिल्ली यूनिवर्सिटी) उपस्थित होकर संगठन के सदस्यों को संबोधित किया।
विधानसभा चुनाव 2022 में मोदी फॉर पीएम संगठन के सदस्यों द्वारा जमीनी स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक किए गए महत्वपूर्ण प्रयासो की प्रशंसा सभी गणमान्य अतिथियों ने की व चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड विजय पर सभी को शुभकामनाएं भी दी। साथ ही मुख्य अतिथियों ने मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन के संस्थापक रोहितगंगवाल जी से आग्रह किया की आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर ऐसे ही सतत प्रयास किए जाये जिससे लोगों को नरेंद्र मोदी जी द्वारा अनवरत विकास कार्य व नये भारत के सपने को साकार करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के बारे में ज़्यादा ज़्यादा जानकारी मिल सके। संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री पिताम्बर मिश्रा ने बताया की मोदी फॉर पीएम आर्गेनाईजेशन के सभी राज्यों के प्रदेश संयोजक व जिला संयोजकों ने विधानसभा चुनाव 2022 में तन मन धन व कठिन परिश्रम करके एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है और भविष्य में होने वाले विधानसभा/लोकसभा चुनाव में इसी कर्तव्यनिष्ठा के साथ जुटे रहेंगे। आयोजित वर्चुअल विजयोत्सव रैली 2022 में मोदी फॉर पीएम संगठन के पूरे भारत वर्ष से सभी जिला संयोजको, प्रदेशों संयोजकों समेत विश्व के कई देशों के अंतरराष्ट्रीय संयोजकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री जी, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता, भाजपा, संरक्षक – मोदी फॉर पीएम (पूर्व चेयरमैन – राष्ट्रीय अनु. जाति/जनजाति आयोग,भारत सरकार) ने की।