Site icon OmExpress

मोदी योगी की सरकार में नहीं सुरक्षित बहन बेटियां – ढोंगी दे इस्तीफा नहीं संभल रहा देश :मनोज दीक्षित

– मोदी योगी की सरकार में नहीं सुरक्षित बेटियां

आगरा जिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने अपने निवास नाटोली पर हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मिक की मृत्यु और जाने पर शोक सभा का आयोजन किया
शोक सभा को संबोधित करते हुए मनोज दीक्षित ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है आए दिन बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असमर्थ हो रही है।

हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के साथ हुई सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी जुबान काट ली गई उसकी रीड की हड्डी तोड़ दी गई और उसे मृत अवस्था में छोड़कर योगी जी के जाति के लोग इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैवानो ने घटना को अंजाम दिया 2 दिन से मनीषा एम्स दिल्ली में भर्ती थी आज सुबह इस निर्दई संसार जहां इंसानियत की नामोनिशान मिट गया है को अलविदा कह कर चली गई मनीषा बेटी हम शर्मिंदा हैं लेकिन तुम्हारे न्याय के लिए इस सरकार से ईट से ईट बजा देंगे और इस निसंतान ढोंगी बाबा को सबक सिखा देंगे इस ढोंगी बाबा पर प्रदेश संभल नहीं रहा है इसे तो इस्तीफा देकर हिमालय की कंदराओं में जाकर राम नाम जपना चाहिए।

हम सभी बहनों आज मांग करते हैं कि योगी सर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें शोक सभा में अरुण शर्मा राजू बिजौलिया शब्बीर गुर्जर रामदास गुर्जर सोनू कुशवाह मनोरमा देवी सुषमा शर्मा सरोज देवी आकांक्षा बॉर्बी सीमा आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version