बीकानेर। मोहर सिंह यादव के संयोजन में मोमासर गांव को पिंक विलेज ऑफ इंडिया मनाने की चल रही मुहिम के तहत कल 23 फरवरी को भारतीय प्रजापति हीरोज के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक बोबरवाल के निर्देशन और नेतृत्व में तथा श्री कुम्हार महासभा युवा मोर्चा के श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष बजरंग सरस्वा और प्रजापत समाज की पूरी टीम कल मोमासर को गुलाबी कलर से रँगाई व पुताई करेंगे ।
श्री कुम्हार महासभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने बताया कि लगभग 150 लोगों की टीम कल सुबह 8 बजे कलर का कार्य शुरू करेगी जिसमें 10-10 लोगों की टीम बनाई गई है जो अलग अलग स्थान पर कार्य करेंगे।
मोमासर को गुलाबी कलर से रँगाई व पुताई करेंगे 150 लोगों की टीम

