Site icon OmExpress

मोमासर में सड़क हादसा एक कि मौत एक गम्भीर हालत में भर्ती

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर लाछड़सर सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो सवार में से एक जने की मौत हो गई मृतक करणसिंह राजपुरोहित धीरदेसर पुरोहितान बताया जा रहा है। जबकि एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिससे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल का नाम राहुल राजपुरोहित है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई बताए जा रहे है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है

Exit mobile version