Site icon OmExpress

मोरवी ऑटोव्हील्स ने की किआ सोनेट का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च

बीकानेर, ( ओम एक्सप्रेस)। किआ इंडिया के स्थानीय डीलर मोरवी ऑटोव्हील्स प्रा. लि. द्वारा बुधवार को सोनेट के प्रथम एनिवर्सरी एडिशन की लॉन्चिंग की गयी। इस अवसर पर शहर के गणमान्य अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता, रणबीर सिंह, सीए सुमित कपूर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोरवी किआ के निदेशक महेश कुमार गुप्ता ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए बताया कि किआ द्वारा सोनेट मॉडल की लॉन्चिंग के एक साल में 1 लाख सोनेट कार बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि किआ ने भारत में 2 वर्ष से भी कम समय में 3 लाख से अधिक कार की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है और देश की सर्वाधिक तेजी से बिकने वाली कार निर्माता कंपनी बन गई है।

उन्होंने कहा कि किआ कार अपने सेफ्टी फीचर्स, आकर्षक इंटीरियर तथा अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन खूबियों जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, डियूल टोन कलर, 6 एयरबेग, 16 इंच क्रिस्टल कट एलोयविल, वायर लेस चार्जर, यूवीओ कनेक्टिविटी के कारण ग्राहकों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है।

Exit mobile version