Site icon OmExpress

मोहनगढ़ जैसलमेर में गैस सिलेंडर से भरा अवैध गोदाम पकड़ा

रसद विभाग ने 30 भरे और 14 खाली घरेलू रसोई गैस के सिलेन्डर बरामद किए

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे में रसद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेन्डर के गोदाम को पकड़ा। गोदाम में रसोई गैस के 30 सिलेन्डर भरे हुए और 14 खाली सिलेन्डर बरामद किए। रसद विभाग की कारवाई से हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर गोविन्द दान देथा ने बताया कि मोहन गढ़ में एक दुकान ओम गैस सर्विस सेंटर पर दबिश दी तब वहां गाड़ियों आदि में अवैध रूप से गैस भरने का काम किया जा रहा था। उन्होने गैस सिलेन्डर को जब्त करके इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में रखवा कर सील किए गए तथा रसद अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।

अवैध गैस गोदाम से बरामद घरेलू गैस के सिलेन्डर।

उज्जवला योजना के गैस चूल्हे भी बरामद

_रसद विभाग के इंस्पेक्टर गोविंद दान देथा ने बताया कि हमें सूचना मिली की मोहनगढ़ कस्बे के बीच में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री व अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम हो रहा है। शिकायत के आधार पर सोमवार को रसद विभाग के अधिकारी रणजीत सिंह व इंस्पेक्टर गोविंद दान देथा ने कस्बे में अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरे हुए दूकान ओम गैस सर्विस सेंटर पर दबिश देकर कार्रवाई की। दुकान में 30 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर व 14 खाली सिलेंडर के साथ उज्जवला योजना के गैस चूल्हे व अन्य उपकरण भी बरामद किए। हमने घरेलू गैस सिलेन्डर को एहतियातन मोहनगढ की गैस एजेंसी में सील करके रखवा दिया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए रसद अधिकारी को लिख दिया है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी।

Exit mobile version