Site icon OmExpress

मोहन दुसाद ने लूणकरणसर में कोरोना काल के चलते दवाइयां की भेट

बीकानेर। बीकानेर (देहात)भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष स्व: सहीराम जी दुसाद के पुत्र समाज सेवी मोहनलाल दुसाद ने कोरोना काल में लूनकरनसर ब्लॉक के सुरनाणा पीएचसी में 10,000 पेरासिटामोल ,5 टेंप्रेजर गन ,5 ऑक्सी मिंटर ,2 नीमो लाइजर मशीन एसडीएम भागीरथ शाख ,प्रभारी ब्लॉक सीएमएचओ हिराम नाथ सिद्ध , सुरनाणा पीएचसी प्रभारी डॉ. शिव कुमार ,नर्सिंगकर्मी राम निवास गोदारा को भेट की ।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ ,समाज सेवी संतराम भोभरिया ,जिला महामंत्री मदन दास स्वामी ,फकीर चंद सोखल , युवानेता चन्द्र प्रकाश मेघवाल मौजूद रहे ।

इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी डॉ हीराम नाथ सिद्ध ने भामाशाह मोहन लाल दुसाद व भाजपा ओबीसी मोर्चा का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

तथा आवश्यकता पड़ने अन्य पीएचसी व सीएचसी में सहयोग का आग्रह भी किया ।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ ने हर सहयोग के लिए भरोसा दिलाया ।

Exit mobile version