Site icon OmExpress

मोहाली में किसानों ने की बैठक, कहा- जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक नहीं लौटेंगे


मोहाली। चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर पंजाब सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा कर बैठे किसानों ने बुधवार की सुबह एक आपात बैठक गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में की। किसानों ने कहा कि वह चंडीगढ़-मोहाली की सीमा पर डटे रहेंगे। फिलहाल अभी चंडीगढ़ कूच नहीं करेंगे। किसानों की निगाहें पंजाब कैबिनेट की बैठक पर टिकीं हैं। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। किसानों का कहना है कि एकदम से चंडीगढ़ सीमा पर नहीं पहुंचे हैं बल्कि एक लंबे समय से सरकार से बातचीत चल रही थी। जब बातचीत सिरे नहीं चढ़ी तो उन्होंने यह राह चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार देर रात दिल्ली से लौटते के बाद कहा था कि किसानों का यह फैसला उचित नहीं है। वह भी किसान के बेटे हैं और किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि सारी समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा। दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि वह काफी समय से इस मामले को हल करने में लगे हैं। सरकार बातों से काम चला रही है। अगर अधिसूचना जारी कर दी जाए तो सारी समस्या का हल हो जाएगा।

Exit mobile version