Site icon OmExpress

मौत के मुंह से लौटी एक व्यक्ति की जिंदगी 220 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

-5 घंटे मशक्कत के बाद टावर से आमदी को उतारा गया

नूंह। खंड नगीना के गांव सूगरपुर के जंगल में एक मंदमुद्धि व्यक्ति 220 केवी पावर हाउस फिरोजपुर झिरका को जा रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। जावेद पुत्र मौज खा निवासी झिमरावट दिमागी रूप से कमजोर है। उसके तीन बच्चे हैं तथा चार दिन से गायब था।
सोमवार को जब कुछ ग्रामीण जंगल में खेतों की तरफ जा रहे थे तो अचानक बिजली के टावर पर करीब 40 फीट ऊंचाई पर लेटे हुऐ व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने पहले तो उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन जब वह नीचे नहीं उतरा तो उन्होंने नगीना पुलिस को इसकी सूचना दी।

जिस समय वह टावर पर चढ़ा हुआ था, उसमें 220 केवी बिजली आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।
पुलिस ने मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी और एम्बुलैंस भी बुलवा ली थी। नीचे उतारने के बाद जावेद को मांडीखेड़ा के अलआफिया अस्पताल भेज दिया गया है। इस मौके पर आसपास के गावों से सैंकडों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
जावेद की पत्नी महरम ने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं। करीब 6 महीने पहले किसी टेंशन के चलते वह पागल जैसा हो गया। पहले वह ट्रक ड्राईवर था। चार दिन से वह गायब था। उसे काफी ढूंढ़ा लेकिन नहीं मिला। उसने ऐसी हरकत पहली बार की है।
पिता मौज खां ने बताया कि उसका बेटा कुछ समय से दिमाग से कमजोर है। वह टावर पर कैसे चढ़ा, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने प्रशासन को पूरी इजाजत दे दी है कि वो उनके लड़के को सही सलामत उतारा जाए। अगर उनके लड़के के साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार खुद होगा।

नगीना थाना प्रबन्धक समसुद्दीन मौके पर पहुंचेे। उन्होंने हालात देखकर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस की व्यवस्था की। टावर में हाईवोल्टेज बिजली होने के कारण करीब पांच घंटे तक उसे उतारा नहीं जा सका। प्रशासन के सहयोग से ग्रेटर नोएडा से आ रही बिजली लाइन को बंद करवाया गया। उसके बाद बिजली उसे उतारने के लिए चार कर्मचारी टावर पर चढ़े और बेल्ट से बांध कर नीचे सही सलामत उतारा गया। उसका चैक अप कराने के लिए एम्बुलेंस द्वारा अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में एडमिट करवा दिया गया है।
———–
फोटो कैप्शन
युवक को टावर से उतारते कर्मचारी, जमा भीड़।

Exit mobile version