Site icon OmExpress

मौसम अलर्ट : दिल्ली-यूपी में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, समूचे उत्तर भारत में शीतलहर, जानें आज का

Today Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. घने कोहरे से तो राहत मिली है लेकिन बारिश और शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ी दी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

नई दिल्ली.
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगी

Weather Forecast Rainfall Update:कड़ाके की ठंड के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ़ में आज (रविवार) भी बारिश होगी. बीते 2 दिन से बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आई है. साथ ही शीतलहर भी कहर बरपा रही है. 

उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी के बीच बारिश ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है और प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों पर बना हुआ है. जिससे मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है.

दिल्ली-यूपी में हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के हापुड़, संभल, चंदौसी, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, कासगंज, नरौरा और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होगी. वहीं, राजधानी दिल्ली और इससे सटे इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है. जिसके चलते उत्तर और पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, शेष उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है.मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11  डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में आज पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. 

ये भी पढ़ें: बर्फ की आगोश में पहाड़, उत्तराखंड से कश्मीर तक बर्फबारी-ठंड-शीतलहल का प्रहार
 
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट  
इसके अलावा ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के पूर्वी हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है. अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ 12 जगहों पर मध्यम वर्षा तथा हिमपात संभव है. 

कितना तापमान रहने का अनुमान?
शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमानदिल्ली10.013.0श्रीनगर2.04.0अहमदाबाद12.027.0भोपाल13.024.0चंडीगढ़10.013.0देहरादून11.014.0जयपुर10.020.0चुरू07.019.0मुंबई 15.027.0लखनऊ8.016.0गाजियाबाद9.019.0जम्मू9.011.0लेह-13.0-2.0पटना9.021.0

जम्मू कश्मीर का तापमान 
लेह में आज मध्यम हिमपात संभव है. मौसम विभाग के अनुसार, यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा जम्मू में मिनिमम टेम्प्रेचर 9  डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां भी हल्दी बारिश होगी. वहीं श्रीनगर में  न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 4  डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां मध्यम वर्षा तथा हिमपात संभव है. 

लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा, बिहार के पटना में आज मिनिमम टेम्प्रेचर 09 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, मैक्सिमम टेम्प्रेचर 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Exit mobile version