Site icon OmExpress

मौसम अपडेट :पूर्वी राजस्थान में 12 जून से एक बार पुन प्री मानसून

जयपुर।पिछले दो-तीन दिनों से उत्तर पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हीटवेव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 45. 8 डिग्री से. दर्ज हुआ है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान हीटवेव (लू) की परिस्थिति जारी रहेगी।

12 जून से राजस्थान के उत्तरी भागों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां होगी। जिससे तापमान में हल्की गिरावट होने से हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में 12 जून से एक बार पुनः प्री मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 12-14 जून को कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में तीव्र थंडरस्टोर्म के साथ अचानक तेज हवाएं 40-50 Kmph व बिजली चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम अभी भी अगले तीन-चार दिन शुष्क बना रहेगा।

Exit mobile version