Site icon OmExpress

मौसम अलर्ट :कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

_ महाराष्ट्र-कश्मीर में भूकंप के झटके

नई दिल्ली, 26 अगस्त। देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए उसने अलर्ट भी जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश , यूपी, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है और इसी वजह से उसने यहां पर लोगों को चेतावनी दे रखी है।_*

_मौसम विभाग कई जिलों में Orange Alert जारी:

मौसम विभाग ने आज MP के कई जिलों में Orange Alert जारी किया हुआ है तो वहीं उसने राजस्थान के भी कई जिलों में आज भारी बारिश की आशंका व्यक्त की हुई है।

_कई जिलों में बाढ़ की स्थिति

उसके मुताबिक आज एक बार फिर सेकोटा ,उदयपुर, सिरोही, पाली में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को जलमग्न एरिया का हवाई सर्वेक्षण भी किया था।

_दिल्ली में आज हल्की बारिश हो सकती है

जबकि अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां हल्की बारिश होने की आशंका है। यहां पर आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। गुजरात ओर हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

_महाराष्ट्र और कश्मीर में भूकंप के झटके

तो वहीं महाराष्ट्र और कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीवता 3.9 और कश्मीर में 3.4 थी। महाराष्ट्र के कई जिलों में आज भी बारिश हो सकती है तो वहीं कश्मीर में भी शाम तक बारिश होने का अनुमान है।_

_भारी बारिश होने की आशंका

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम , सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र ,कोंकण,गोवा और गुजरात में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे और लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा।

Exit mobile version