Site icon OmExpress

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नयाशहर थाना के एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि करमीसर रोड स्थित सारण पेट्रोल पंप के सामने परचून की दुकान करने वाले बी सेठिया गली निवासी 21 वर्षीय कुशाल पुत्र रामेश्वरलाल  ने दुकान में ही फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से कुशाल मानसिक तनाव में रहता था। जो रात को घर नहीं आया तक परिवार वालों ने सुबह आकर दुकान को संभाला तो कुशाल फांसी पर लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पीबीएम भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Exit mobile version