Site icon OmExpress

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

आगरा।आगरा थाना शाहगंज क्षेत्र के रामस्वरूप कॉलोनी में बुधवार की सुबह 30 वर्षीय मेनका पुत्री राजेंद्र सिंह ने कमरे की छत में लगे पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। अलसुबह हुई घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।. पिता गार्ड की नौकरी करते हैं वही जब मेनका परिजनों को घर में दिखाई नहीं दी तो अचानक छत में लगे पंखे में रस्सी के फंदे के सहारे मेनका को लटकता देख सभी की आंखें भौचक रह गई। उसे फंदे से उतार कर देखा तो सांसें पूरी तरह से बंद हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मौत के कारण जानने में जुट गई

Exit mobile version