Site icon OmExpress

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत बने विवेकानंद, उल्लास के साथ युवाओं ने मनाया जयंती पर्व

शमसाबाद। कस्बे में दिन मंगलवार को सतगुरु पुरम कॉलोनी इरादत नगर रोड स्थित मां वैष्णो कंप्यूटर साक्षरता मिशन पर स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमें सभी छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया। विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए संस्था के प्रबंधक संजीव शर्मा ने युवाओं को एक कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी और कहा उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति तक नहीं रुको। इस अवसर पर पूनम रचना प्रियंका ममता भावना नैंशी विवेक सचिन अमित अंकित विमल प्रताप अजय जगलाल आर्यन गॉड उपस्थित रहे।

Exit mobile version