Site icon OmExpress

युवा कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे सुपौल – बिहार

– बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा, राहत सामग्री भी करेंगे वितरित।

प्रशांत कुमार(कोशी ब्यूरों)

बिहार(सुपौल)-लगातार बारिश, नेपाली नदियों के उत्पात व उफनाई कोसी से जिले के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है , खास कर तटबंध के अंदर के इलाके कोसी के पानी से लबालब है ,हजारों लोग बाढ़ के लबालब पानी के बीच जीने को मजबूर हैं।मालूम हो कि नेपाली नदियों के उत्पात के कारण निर्मली अनुमंडल का अधिकांश इलाका जलमग्न है जिसके चलते लोगों को भारी कठिनाइयों के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

कोसी में बाढ़ पीड़ितों की बदहाल स्थिति को सुनकर उनका हाल जानने और उनके बीच राहत सामग्री पहुंचाने के मद्देनजर आज युवा कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी सुपौल दौरे पर आए हैं , सुबह सबेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस से मुखातिब हुआ और सरकार के द्वारा बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी को लेकर सरकार पर हमलावर रहे ,बताया गया कि इसके बाद वे कोंग्रेस के जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष अमरदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओ के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा करेंगे जहां बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्या सुनते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण करेंगे।

Exit mobile version