Site icon OmExpress

युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश यादव, नशीम ईकबाल बने प्रधान महासचिव

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय के लालपट्टी स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को शाम युवा राजद के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा राजद की बैठक युवा राजद जिलाध्यक्ष भूपनारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से राजद के राष्ट्रीय सचिव सह पिपरा विधायक यदुवंश यादव और जिला प्रभारी छत्री यादव उपस्थित थे।
इस दौरान युवा राजद की प्रखंड कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को युवा राजद का प्रखंड अध्यक्ष जबकि नशीम ईकबाल को प्रधान महासचिव बनाया गया। बैठक में विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि राजद गरीबों, दलितों , पिछड़ों एवं समाज के दबे कुचले लोगों की पार्टी है। जिसने अबतक सामाजिक न्याय देने का काम किया है। जिसकी जितनी हिस्सेदारी सत्ता में उसकी उतनी भागीदारी के सिद्धांत पर काम करती है।

युवा जिलाध्यक्ष भूपनारायण यादव ने सभी युवा राजद के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवा राजद की मजबूती से एक ओर जहां संगठन को लाभ होगा वही आगामी विधानसभा चुनाव में भी इसका व्यापक असर दिखेगा। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सज्जन कुमार संत ,राजद के जिला महासचिव राम सुंदर मुखिया, जिला प्रवक्ता दिनेश यादव, छात्र राजद के जिलाध्यक्ष प्रवेश प्रवीण, युवा राजद के प्रधान महासचिव श्याम यादव, रामनाथ मंडल, अकील अहमद, कपलेश्वर यादव, हसन अंसारी, उदित नारायण यादव, बसंत यादव, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, मुकेश सरदार सहित दर्जनों के संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version