Site icon OmExpress

युवा समाजसेवी रमेश अग्रवाल को मातृ शोक

श्रीमती भगवती देवी का निधन

बीकानेर, । युवा समाजसेवी रमेश अग्रवाल कालू की माता भगवती देवी अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थी तथा लंबे समय से अस्वस्थ थी। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार प्रातः नत्थूसर गेट के बाहर स्थित हाडी कुंडी श्मशान गृह में किया जाएगा। भगवती देवी अग्रवाल को बीकानेर में बड़ी लघु उद्योग की प्रणेता माना जाता है। उन्होंने लगभग 30 साल पूर्व बड़ी और पापड़ का व्यवसाय लघु उद्योग के रूप में किया था। वह अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, महेंद्र कल्ला, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version