बंगलौर। श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के आगामी 2021-23 कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बेंगलुरु निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी, युवाओं के प्रेरणास्रोत, युवा समाज रत्न सुनील सांखला जैन ने भारी समर्थन के साथ चुनाव अधिकारियों के नेतृत्व में कर्नाटक प्रांतीय चुनाव अधिकारी गौतमचंद जैन के बेंगलुरु स्थित कार्यालय में अपने प्रस्तावक एवं समर्थक कल्याण सिंह बुरड़, जसवंत गन्ना, किरण कुमार गोलेछा, दिनेश कुमार पोखरना के साथ अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व सुनील सांखला जैन ने श्री गुरु गणेश जैन स्थानक, गणेश बाग, बेंगलुरु में विराजित तप श्रमण संघीय आचार्य सम्राट पूज्य श्री शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुवर्ती तप सुमेरु, तप सिद्ध योगिनी श्रमण संघीय उप प्रवर्तनी महासाध्वी पूज्या श्री सुमित्रा जी महाराज, प्रवचन प्रभाविका पूज्या श्री सुप्रिया जी महाराज आदि साध्वी वृन्द के दर्शन, आशीर्वाद मंगलपाठ श्रवण किये। साध्वी जी आशीर्वाद देते हुए फ़रमाया कि आप जैसे निस्वार्थ सेवा भावी श्रावक अवश्य आगे आना चाहिए और खूब सेवा करें। इस अवसर पर गणेश बाग श्री संघ के अध्यक्ष लालचंद मांडोत, उपाध्यक्ष सम्पतराज कोठारी, मंत्री सम्पतराज मांडोत, कोषाध्यक्ष सुदर्शन मांडोत, ट्रस्टी किशोर कुमार गादिया, सदस्य शांतिलाल लुनावत, गौतमचंद कांकरिया, प्रकाशचंद खींवसरा, पुखराज मेहता, प्रकाश बुरड़, राजीव सांखला सहित अनेक समाज के गणमान्य श्रावक उपस्थित थे। गणेश बाग श्री संघ ने श्री संघ की ओर से सुनील सांखला जैन को जैन पट्टा से अभिनन्दन किया और श्री संघ की और से विजयी भव: का आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किये।
उल्लेखनीय है जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 14 प्रांतों से 14 प्रांतीय अध्यक्ष पद तथा 173 राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य पद हेतु चुनाव 16 मई 2021 को होना है। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जोन-1 दक्षिण राज्यों कर्नाटक, तमिल नाडु आंध्र प्रदेश तेलंगाना से होना है और चुनाव करीब 75 हज़ार सदस्यों द्वारा होगा। श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली स्थानकवासी जैन समाज की 116 वर्षीय मातृ संस्था है।
ऐसे गौरवशाली स्थानकवासी जैन संस्था के नेतृत्व करने जय हो सुनील ग्रुप एवं पुरे भारत से सबके स्नेही युवा चेहरा युवा समाज रत्न सुनील सांखला जैन का प्रस्तावना किया गया और सुनील सांखला जैन सभी गुरु भगवंतों के कृपा पात्र युवा श्रावक है, आपने इस संस्था के कर्नाटक प्रांतीय युवा शाखा के महामंत्री से लेकर कर्नाटक प्रांतीय शाखा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की, आप कर्नाटक प्रांतीय कार्याध्यक्ष भी रहे है और आप तीन कार्यकाल में राष्ट्रीय मंत्री पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।आप हंसमुख, मिलनसार, दूरदृष्टा ऐसे अनेक गुणों से युक्त बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। अनुभवी, कर्मठ युवा कार्यकर्ता , सेवा भावी, सदैव गुरु भगवंतों के सेवा में रहते है और पुरे भारत के प्रति वर्ष गुरु दर्शन के लिए जाते है और समाज के उत्थान के लिए नए रचनात्मक योजनाएं लाते रहते है और आप जब संकल्प लेते हो तो पूरा करते है। आप अनेक धार्मिक सामाजिक व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े हुए है।