Site icon OmExpress

यूनिक्लो ने जयपुर में अपने पहले स्टोर की घोषणा की, अब राजस्थान में भी उपलब्ध होगा लाइफवियर पैसिफिक मॉल में खुलने वाला नया स्टोर भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

21 अक्टूबर, 2026, नई दिल्ली: ग्लोबल अपैरल रिटेल कंपनी युनिक्लो ने आज जयपुर के पैसिफिक मॉल में अपना पहला स्टोर खोलने की घोषणा की। यह स्टोर 13 नवंबर, 2026 को ग्राहकों के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही युनिक्लो राजस्थान के तेजी से बढ़ते बाजार में पहली बार प्रवेश करेगा। 14,500 वर्ग फुट में फैले इस स्टोर में रोजमर्रा के लिए उच्च गुणवत्ता और आरामदायक कपड़ों की युनिक्लो की पूरी रेंज उपलब्ध होगी। जयपुर में नए स्टोर के खुलने के साथ भारत में युनिक्लो के स्टोर की संख्या 22 हो जाएगी, जिससे देश में कंपनी की रिटेल मौजूदगी और मजबूत होगी।
“जयपुर अपनी समृद्ध संस्कृति और अच्छी कारीगरी की पहचान के लिए जाना जाता है। ऐसे में हम इस शहर में युनिक्लो का पहला स्टोर खोलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। जयपुर में हमारा प्रवेश भारत में कंपनी के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने नए स्टोर में ग्राहकों का स्वागत करने और उन्हें युनिक्लो के लाइफवियर उत्पादों का बेहतर अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं,” युनिक्लो इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) केंजी इनोउए ने कहा।

नए स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए लाइफवियर के कपड़े उपलब्ध होंगे। इनमें हर मौसम के लिए आरामदायक, उपयोगी और अच्छी गुणवत्ता वाले रोजमर्रा के कपड़े शामिल होंगे। ग्राहक युनिक्लो के कपड़ों की पूरी रेंज देख सकेंगे और एक आधुनिक माहौल में खरीदारी का आनंद ले सकेंगे। यह स्टोर सादगी, नए प्रयोग और ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की कंपनी की सोच को दर्शाएगा।
स्टोर के खुलने, विशेष ऑफर्स और उद्घाटन समारोह से जुड़ी अधिक जानकारी आने वाले हफ्तों में दी जाएगी।
युनिक्लो और उसके कपड़ों की रेंज के बारे में अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाएं या युनिक्लो इंडिया का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।

Exit mobile version