Site icon OmExpress

यूवा नेता जोशी के साथ सैकडो लोगो ने किया पानी की किल्लत लेकर प्रदर्शन

बीकानेर।बीकानेर पष्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनता द्वारा लगातार पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा नेता विजयमोहन जोशी ने लक्ष्मीनाथ पानी की टंकी पर सैकड़ो महिला-पुरुषों के साथ प्रदर्शन किया व मटके फोड़े।
बीकानेर में बढ़ती पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा नेता जोशी ने लक्ष्मीनाथ जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेष चैधरी का पेयजल आपूर्ति को तीन दिन में सुधारने की चेतावनी दी। जोशी के साथ सैकड़ो महिला-पुरुष थे, जिन्होंने जलदाय विभाग के दफतर के सामने मटके फोड़े। नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे लोगो की पीड़ा बताते हुए विजय मोहन जोशी ने सहायक अभियंता को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो यहीं पड़ाव डाल दिया जाएगा।
जोषी ने कहा कि पानी की आपूर्ति के समय वाॅल्व को पूरा खोला जाए ताकि अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पानी पहुंचे सके। अगर लोगो को पानी नहीं मिल रहा है तो जलदाय विभाग को टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। सहायक अभियंता ने विजय मोहन जोशी को आष्वासन दिया कि जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां आज से ही टैंकर से पानी की आपूर्ति सुधार दी जाएगी। प्रदर्षन करने वालों में पूर्व पार्षद गिरीराज जोशी, भाजपा गोपेष्वर मंडल के बालकृष्ण व्यास, पुराना शहर मंडल से निर्मल जोशी, दामोदर भादाणी, मुरली दैया, राजकुमार कच्छावा, रमजान अली, सांवरलाल, भैरू, चंदू एवं लक्ष्मीनाथ क्षेत्र के अनेक महिला-पुरुष शामिल थे।

Exit mobile version