Site icon OmExpress

योगिराज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया

रिपोर्ट : कविता कंवर राठौड़
बीकानेर।योगिराज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गंगाशहर रोड़ स्थित एसबीआई बैंक के पीछे आर्यसमाज के प्रांगण में समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ श्री धर्मवीर के पोरोहित्य तथा श्रीमती कूसुम व उषातथा श्री राजगोपालजी दंपति के यज्ञमानत्व में यज्ञ से हुवा ।
श्रीमती उषा, रूपदेवी, सुनिता , कंचन आदि ने श्रीकृष्ण जी के जीवनि को स्पष्ट करने वाले प्रेरणादायी भजनों की प्रसतुती दी।
श्री नरसिंघजी आर्य, प्रधान महेश आर्य, सुनीता आदि ने कहा के वर्तमान परिस्थितियों में सुदर्शन चक्रधारी श्रीकृष्ण सदृश राजनीतिज्ञ की महती आवश्याकता है ।उनका आदर्श जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं व जीत हमेशा सत्य की होती है ।
अंत मे शांतिपाठ के साथ वैदिक उद्घोष योगिराज श्रीकृष्ण की जय के साथ हुवा।

Exit mobile version