Site icon OmExpress

योगी सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्‍य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

सोमवार को तहसील फतेहाबाद में काफी संख्या में सपा के कार्यकर्ता पहुंचे वहां पहुंचकर बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भ्रष्टाचार लूट डकैती बेरोजगारी बदहाली चिकित्सा निजी करण किसानों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आदि मुद्दों पर विशाल धरना प्रदर्शन तहसील फतेहाबाद में किया गया इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा राजेंद्र राठौर पिछड़ा प्रकोष्ठ ने बताया की बेरोजगारी भुखमरी कोरोना महामारी को लेकर उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को बीजेपी के खिलाफ ज्ञापन दिया विधानसभा प्रभारी राजकुमार राठौर मेहताब गुर्जर इस दौरान रविंद्र रामू सपा नेता एवं अभिषेक मनीष राठौर समाजसेवी सौरव शर्मा प्रताप राठौर योगेश राठौर मेहताब सिंह रवि वर्मा , राजेंद्र सिंह निषाद , राजेंद्र राठौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष अन्य काफी संख्या में तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version